फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 thousand fine if DJ plays loudly in resort in ramnagar

Ramnagar: रिजॉर्ट में तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई, 10 हजार का लगेगा जुर्माना

Mon, 04 Dec 2023 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

रामनगर में अब रिजॉर्ट में तेज आवाज में रात के समय डीजे बजाने और तेज लाइटें जलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने तहसीलदार, पुलिस, नगर पालिका व वन विभाग को पत्र लिखकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
10 thousand fine if DJ plays loudly in resort in ramnagar
रिजॉर्ट में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर क्षेत्र के रिजॉर्ट में तेज आवाज में रात के समय डीजे बजाने और तेज लाइटें जलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने तहसीलदार, पुलिस, नगर पालिका व वन विभाग को पत्र लिखकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि लंबे समय से रामनगर क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट में देर रात तक डीजे, तेज लाइट का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायतें काफी समय से मिल रही हैं। देर रात तक डीजे बजाने से आम जनता के साथ ही वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा करने पर अब कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।  

विज्ञापन


यह जुर्माना किया गया निर्धारित 
व्यक्तिगत श्रेणी में उल्लंघन करने पर पहली बार में एक हजार रुपये, दूसरी बारी में 2500, तीसरी बार में पांच हजार रुपये जुर्माना होगा। धार्मिक उत्सव, मनोरंजन कार्यक्रम, सांस्कृतिक उत्सव के संचालन आदि पर पहली बार में पांच हजार, दूसरी बार में 10 हजार, तीसरी बार में 15 हजार रुपये का जुर्माना होगा। होटल, भोजनालयों, पब, वैंक्वट हॉल, रिजॉर्ट आदि पर पहली बार 10 हजार, दूसरी बार में 15 हजार, तीसरी बार में 20 हजार रुपये का जुर्माना होगा। औद्योगिक इकाइयां, खनन कार्य पर पहली बार में 20 हजार, दूसरी बार में 30 हजार, तीसरी बारी में 40 हजार रुपये का जुर्माना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed