{"_id":"6079b63b8ebc3ed94a21927a","slug":"10-patients-died-within-16-hours-in-sth-haldwani-news-hld4218445132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में 16 घंटों के भीतर 10 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में 16 घंटों के भीतर 10 मरीजों की मौत
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 16 घंटों के भीतर कोविड पॉजिटिव 10 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 26 वर्षीय युवक भी शामिल है। पिछले वर्ष अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोविड से आठ मरीजों की मौत हुई थी। इस वर्ष अप्रैल में अब तक कोविड से सर्वाधिक मौतें हुई हैं।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय महिला को 13 अप्रैल, हल्द्वानी निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग को 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। काशीपुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग को 13 अप्रैल, पिथौरागढ़ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को छह अप्रैल, हल्द्वानी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग को नौ अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
हल्द्वानी निवासी 26 वर्षीय युवक को 15 अप्रैल, काशीपुर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति को 15 अप्रैल, पिथौरागढ़ निवासी 55 वर्षीय महिला को 14 अप्रैल को, बाजपुर निवासी 76 वर्षीय वृद्धा को 10 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हल्द्वानी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को 15 अप्रैल को भर्ती कराया गया था और आज उनकी मौत हो गई। डॉ. जोशी ने बताया कि सभी कोविड पॉजिटिव थे। 15 अप्रैल की देर रात से 16 अप्रैल की दोपहर दो बजे तक सभी की मौत हुई। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 170 मरीज भर्ती हैं और 50 की हालत गंभीर है। आइसोलेशन में 12 को रखा गया है।