{"_id":"61e465b0d9ff185543681740","slug":"10-new-scorpio-for-haldwani-police-haldwani-news-hld451150018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस को मिलीं 10 स्कॉर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस को मिलीं 10 स्कॉर्पियो
विज्ञापन
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन से हंस फांउडेशन द्वारा दी गई पांच पेट्रोल कारों को रवाना करते ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोगों की शिकायत यह रहती है कि किसी घटना आदि की शिकायत करने के लिए 112 नंबर पर फोन करो तो पुलिस को आने में घंटों लग जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस महकमे ने वाहनों की संख्या बढ़ाई है। नैनीताल जिले को 10 नई स्कार्पियो गाड़ियां मिली हैं। पुलिस का दावा है कि अब लेटलतीफी जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत जिला पुुलिस को संसाधनों से लैस किया गया है। नैनीताल प्रदेश का ऐसा पहला जिला है जिसे 10 नई गाड़ियां मिली हैं।
इन गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मियों ने रविवार को टांडा जंगल, लालकुआं क्षेत्र का दौरा भी किया। उधर, एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पांच स्कार्पियो लालकुआं, बनभूलपुरा, कोतवाली, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में रहेगी।
विज्ञापन
इनमें दिन में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुरुष पुलिसकर्मी रात के समय ड्यूटी देंगे। एक गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हाईवे के लिए पांच अन्य गाड़ियां सोमवार को आएंगी। एक गाड़ी ट्रैफिक विभाग को मिलेगी। गाड़ियों को रामनगर, भवाली और अन्य क्षेत्रों में भी भेजा जाएगा।