{"_id":"64d95d70f2187099f4b52795e4fa2627","slug":"10-medical-college-mbbs-student-expelled-for-15-days-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस के 10 छात्र 15 दिन के लिए मेडिकल कालेज से निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस के 10 छात्र 15 दिन के लिए मेडिकल कालेज से निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 14 Apr 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज में बीते दिनों अराजकता करने के आरोप में प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने 10 छात्रों को सोमवार को सजा दी। छात्रों को छात्रावास और क्लास से निष्कासित करने के साथ ही कुछ छात्रों पर 10-10 हजार और कुछ पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
करीब 20 दिन पहले एमबीबीएस के सीनियर और जूनियर छात्रों में बोतल फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों गुटों में जमकर कहासुनी हुई थी। बीचबचाव करने पहुंचे वरिष्ठ डाक्टरों से भी सीनियर और जूनियर डाक्टरों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने छात्रों के परिजनों को बुलाकर छात्रावास के कमरे दिखाए थे। भावी डाक्टरों के कमरे में शराब की बोतलें मिली थीं।
विज्ञापन
मामले की जांच अनुशासन समिति को दी गई थी। डा. पुरोहित ने बताया कि 2013-14 बैच के एमबीबीएस के छात्र नीरज पाल सिंह, अंकुर बिष्ट, पुष्पेंद्र मेहरा और अक्ष मोहन गर्ग को 15 दिन के लिए कालेज और हास्टल से निष्किासित करने के साथ ही उन पर 10-10 हजार रुपए प्रति छात्र पर जुर्माना किया गया है। इसके अलावा यशपाल मेहरा को 10 हजार रुपए जुर्माने के साथ 15 दिनों तक क्लास से सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
रोहित सिंह पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। 2014-15 बैच के विजय पाल, संजीव सिंह, सौरभ गंभीर, रजत ग्रोवर व अमनजीत सिंह को 15 दिनों के लिए क्लास से निष्कासित करने के साथ ही 15-15 हजार रुपए प्रति छात्र जुर्माना लगाया है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों से ली जाने वाली जुर्माना राशि स्टूडेंट वेलफेयर फंड में जमा की जाएगी।