फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 bottles of alcohol, one arrested

महिलाओं ने घर से बरामद की शराब की 10 पेटियां, एक गिरफ्तार 

Mon, 03 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
10 bottles of alcohol, one arrested
मलदहिया, राजातालाब, रोहनिया और लोहता क्षेत्र में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने दबाव में प्रशासन द्वारा शराब की दुकान एक माह के लिए सील करने के दूसरे ही दिन आंदोलित महिलाओं ने धारी में एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। महिलाओं की धरपकड़ के दौरान आरोपी ने शराब की कई बोतलें तोड़ दीं। सूचना पर राजस्व पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलित महिलाओं को रविवार सुबह खबर मिली कि धारी क्षेत्र निवासी गणेश चंद्र के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर महिलाएं गणेश चंद्र के घर धमक गईं और उन्होंने घर में रखी अवैध कच्ची शराब की 10 पेटियां बरामद कर लीं। इस दौरान आरोपी ने शराब की तीन पेटियां घर के बाहर पास की झाड़ियों में फेंककर नष्ट करने का प्रयास किया। महिलाओं ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी और अवैध शराब मौके पर पहुंचे पटवारी मोहम्मद शकील के सुपुर्द कर दी। पटवारी मोहम्मद शकील ने बताया कि मामले में गणेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में वैध-अवैध शराब के कारोबार को वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी। महिलाओं ने तय किया है कि अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखेंगी। महिलाओं का कहना है कि वह सोमवार को पदमपुरी और खनस्यू में धरपकड़ अभियान चलाएंगी। इधर, शराब विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कनिष्ठ प्रमुख डिगर सिंह मेवाड़ी और समाजसेवी जगत बोरा ने भी अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। धारी में अवैध शराब बरामद करने वाली महिलाओं में गीता बिष्ट, देवकी  देवी, बसंती देवी, मंजू बिष्ट, दीपा बिष्ट, तुलसी देवी, डीकरी देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं। इधर, तहसीलदार नवाजिश खलिक का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों को किसी कीमत पर नहीं बख्श जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed