फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 athletes will participate at the state level

ढेला के 10 एथलीट राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Thu, 26 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
10 athletes will participate at the state level

राजकीय इंटर कालेज ढेला के खिलाड़ियों ने जनपदीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर अपनी जगह बना ली। यहां 10 खिलाड़ी एक, दो, तीन दिसंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य दुर्गाप्रसाद ने बताया कक्षा नौ की पायल रावत ने सब जूनियर बालिका की गोला फेंका, चक्का फेंक, हैमर थ्रो में जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप बनाई है।

विज्ञापन


आठवीं कक्षा के सब जूनियर बालक वर्ग में नीरज रावत ने गोला, चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11वीं कक्षा की चित्रा पांडे सीनियर वर्ग की चक्का फेंक, हैमरथ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं। 10वीं कक्षा की छात्रा रजिया खातून ने जूनियर वर्ग जैबलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवीं कक्षा की पुष्पा लटवाल सब जूनियर गोला फेंक में प्रथम रहीं। 10वीं कक्षा की ज्योति रावत 100 मीटर फर्राटा में प्रथम, ट्रीपलजंप में द्वितीय रही। अपने अपने वर्ग में उमा आर्या भाला में द्वितीय, पंकज बिष्ट हैमर थ्रो में द्वितीय, ललिता मेहरा चक्का फेंक में द्वितीय, प्रियंका बिष्ट सब जूनियर चक्का फेंक में द्वितीय रहीं।


 खिलाड़ियों के चयन होने पर बीडी सदस्य एवं अभिभावक संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान माया नेगी, नवेंदु मठपाल, पीएस बिष्ट, मनोज जोशी, डा. मनिषी श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed