फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   localites help survivors

स्थानीय लोगों ने की मदद, लेकिन नेपालियों ने ढाया कहर

Sat, 22 Jun 2013 05:14 PM IST
नई टिहरी/ब्यूरो
नई टिहरी/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
localites help survivors

राजस्थान के गणेशगढ़ गांव गंगानगर से केदारनाथ की यात्रा पर गया नौ सदस्यीय दल सकुशल बच निकल आया है। खौफनाक त्रासदी से बचकर वह अपने को खुश किस्मत मानते हुए बताते हैं कि ईश्वर का शुक्र है जो हमें खरोच तक नहीं लगी।

विज्ञापन


आपदा के बाद कैंप में मिल रही राहत
विज्ञापन


मदद की गुहार लगा रही थी

हम लोगों की मदद करने की स्थिति में भी नहीं थे, लेकिन नेपाली मजदूरों ने इसी बीच खुलेआम लूटपाट मचाना शुरू कर दिया। दिल्ली की एक महिला हमसे मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन हमारे सामने ही तीन-चार नेपालियों ने उसका हाथ पकड़कर धक्कामार कर उसे आगे फेंक दिया और महिला बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा कर राजस्थान गणेशगढ़ गांव का नौ सदस्यीय दल 16 जून की सुबह 10 बजे गौरीकुंड पहुंचा। वे केदारनाथ जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने यात्रा बंद कर दी और उन्हें आगे जाने से रोक लिया।

यात्री वेद प्रकाश, जगदीश, कांशीराम, रूकमात, अनिल, विनोद, रिंकू, सुरेंद्र व भजन लाल ने बताया कि बारिश तेज थी तो वे बहल आश्रम में रात्रि विश्राम को रुक गए। सांय 7 बजे तेज आवाज सुनाई दी, बाहर निकले तो चारों ओर नदी-नाले उफान पर थे।


ऑखों के सामने धराशाही हो गए होटल
तीन-चार होटल उनके ऑखों के सामने धराशाही हो गए। लोगों में हलचल मच गई, लोग बचाओं-बचाओं चिल्ला रहे थे। हम कुछ समझ पाते कि एक और होटल टूट गया। फिर हम लोग जान बचाकर आगे निकले।

हम रातभर बारिश में भीगते रहे। 19 जून तक हम भूखे, प्यासे रहे। एक दाना अन्न का नहीं मिला। 19 जून को शांतिकुंज हरिद्वार से कुछ लंच पैकेट पहुंचे तो जिदंगी बचने की उम्मीद जगी।

राहत व बचाव के नाम पर सरकार 4 दिनों तक कुंभकरणी नीद में सोई रही। स्वयं सेवी संस्थाएं, स्थानीय लोग व आर्मी के लोग ही मदद कर रहे हैं। ईश्वर का शुक्र है कि जो हम इस त्रासदी से सही सलामत बचकर अपने घर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed