{"_id":"6af7196fc5e0d85092048c39","slug":"youth-will-find-the-path-of-self-employment-by-taking-training-in-ai-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128048-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एआई का प्रशिक्षण लेकर युवा तलाशेंगे स्वरोजगार की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एआई का प्रशिक्षण लेकर युवा तलाशेंगे स्वरोजगार की राह
Fri, 13 Nov 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित तीन माह के उन्नत डिजिटल विपणन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 25 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण में विभिन्न क्षेत्रों और व्यवसायों से जुड़े 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक विवेक जदली ने उन्हें डिजिटल विपणन के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व महाप्रबंधक नरसिंह कर्णवाल, प्रबंधक राजेंद्र आर्य, सहायक प्रबंधक सलोनी नेगी और रिंकी कुकरेती, नीरज बंगारी, सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव विवेक चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद