{"_id":"5ffc7fc18ebc3e327b7b7629","slug":"youth-garhwal-and-pauri-xi-make-it-to-semi-finals-kotdwar-news-drn3674220155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ गढ़वाल और पौड़ी इलेवन ने सेमी फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ गढ़वाल और पौड़ी इलेवन ने सेमी फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन क्वाटर फाइलन मैच खेले गए, जिसमें यूथ गढ़वाल और पौड़ी इलेवन ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सोमवार को मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का पहला क्वाटर फाइनल मैच यूथ गढ़वाल और लैंसडौन की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ में भी संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असमर्थ रही। इसके बाद यूथ गढ़वाल ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लैंसडौन के गोलपोस्ट पर हमले तेज कर दिए। यूथ गढ़वाल के सुमित सिंह और अमन रावत ने एक एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। यूथ गढ़वाल ने 2-0 से मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच पौड़ी इलेवन और कोटद्वार अंडर 19 के मध्य खेला गया। मैच के पहले हाफ में कोटद्वार की ओर से सौरव रावत ने गोल कर कोटद्वार को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में पौड़ी के दीपक राणा ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। संघर्षपूर्ण खेल में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं होने पर मुकाबला अतिरिक्त समय में चला गया। अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट किया गया, जिसमें पौड़ी इलेवन ने 3-1 जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। निर्णायक की भूमिका वर्मिंग बिष्ट, शिवा चौधरी, अनीस नेगी ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फुटबॉक कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र रावत कोच, कैप्टन सतीश जोशी (सेनि.), संजय नेगी, सिद्धार्थ रावत, आनंद सिंह, अनिल जोशी, दीपक सिंह, बीडी शर्मा आदि मौजूद थे।
.
आज होने वाले क्वाटर फाइनल
पहला मैच- रामनगर और आर्मी ब्वॉयज।
दूसरा मैच- ऋषिकेश इलेवन और कोटद्वार अंडर-23