फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dussehra celebrated in schools; children staged a Ramlila performance.

Kotdwar News: स्कूलों में मनाया दशहरा, बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

Sat, 17 Oct 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated in schools; children staged a Ramlila performance.
कोटद्वार। नगर के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को दशहरा पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सत्य की असत्य पर विजय का संदेश दिया।
विज्ञापन

बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दशहरा मेले में नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने रामायण के पात्रों की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जानकीनगर स्थित हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ ने भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एमकेवीएन एजूकेशनल ग्रुप की तीनों शाखाओं में रामलीला के दृश्यों और झांकियों का मंचन हुआ। महर्षि कण्व विद्या निकेतन की कण्वघाटी शाखा में नुक्कड़ नाटक, दुर्गापुरी में पर्यावरण अनुकूल रावण के पुतले और देवी रोड शाखा में ग्रीटिंग कार्ड, शस्त्र-पूजन व सांस्कृतिक नृत्य आकर्षण रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed