{"_id":"6ad367901461b20f760f5720","slug":"baluni-sports-academy-and-dav-register-wins-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127414-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी और डीएवी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी और डीएवी ने दर्ज की जीत
Sat, 17 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
डीएवी ने स्कॉलर्स अकादमी को 17 रन से हराया
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रही अधिवक्ता राजेश भारद्वाज स्मृति आठवें अंतरविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। नॉकआउट मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। डीएवी ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में आरपी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 10 विकेट खोकर 39 रन बनाए। जवाब में बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने 4.1 ओवर में दो विकेट खोकर 40 रन बना आठ विकेट से जीत दर्ज की। स्वप्निल रावत ने 12 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर्स चुना गया। लक्ष्य को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।
दूसरे मुकाबले में एसजीआरआर पदमपुर ने 8 ओवर में छह विकेट पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीके इंटरनेशनल की टीम सात विकेट पर 41 रन ही बना सकी। एसजीआरआर पदमपुर ने 10 रन से जीत दर्ज की। अंश जोशी को दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर चुना गया। वीके इंटरनेशनल के अखिल ने 17 गेंदों में 22 रन बनाकर बेस्ट बैटर्स और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में डीएवी ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में स्कॉलर्स अकादमी की टीम आठ विकेट पर 46 रन ही बना सकी। डीएवी ने 17 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। डीएवी के नीली ने नाबाद 28 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर्स का पुरस्कार जीता। गौरव भारद्वाज ने नौ रन देकर तीन विकेट लिए और बेस्ट बॉलर बने। स्कॉलर्स अकादमी के अंकुश बिष्ट को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मैचों के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, कांग्रेस नेता रंजना रावत, समाजसेवी महेंद्रपाल रावत, पार्षद आरती खर्कवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। .