फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress took to the streets in protest against the Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस

Fri, 17 Jun 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress took to the streets in protest against the Agneepath scheme
कोटद्वार तहसील में अग्नि पथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : KOTDWAR
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ स्टेशन रोड, लालबत्ती चौक, नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ रोड, तहसील तक जुलूस निकाला। इसके बाद झंडाचौक पहुंचकर हाईवे पर सांकेतिक जाम किया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि युवा तीन वर्षों से देश सेवा की भावना लिए भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू कर युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवा विरोधी के साथ राष्ट्रहित में नहीं है। युवाओं को चार साल के बाद सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। ऐसे में चार साल के बाद ओवर एज हो चुके युवाओं का क्या होगा। ग्रेच्युटी और पेंशन का इस योजना में कोई प्राविधान नहीं है। डिफेंस विशेषज्ञों ने भी मेहमान सैनिकों के भरोसे जंग जीतने को नामुमकिन बताया है, इस योजना के तहत सैनिकों को प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा, जो कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सेना भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को लागू करने की मांग की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, आकाश नेगी, सागर रावत, रोशन नेगी, अंकित डुकलान, आशीष द्विवेदी, शेखर राणा, आशीष व्यास और विवेक कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना युवाओं के लिए रहेगी लाभकारी : बिपिन कैंथोला
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना से देश की सेना और मजबूत होगी। अग्निपथ योजना से देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा साथ ही हमारी सेनाएं भी और अधिक युवा व सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जो इसका विरोध कर रहे हैं उनकी सोच युवा विरोधी व रोजगार विरोधी है। आज विपक्ष के पास विरोध के लिए कोई मुद्दे नहीं बचे हैं, जिस कारण वह विरोध कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed