{"_id":"572f78304f1c1b0b5c5cd049","slug":"youth-congress-centre-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 08 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : amarujala
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा लगाए गए राष्ट्रपति शासन को नकारते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से फ्लोर टेस्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
विज्ञापन
रविवार को यूथ कांग्रेस विधानसभा कोटद्वार के उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति के नेतृत्व में कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुतले के साथ झंडाचौक तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने गलत नीयत के चलते कांग्रेस विधायकों को बरगला कर सरकार के विरोध में खड़ा कर दिया। इसके कारण प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा कोटद्वार सचिव मनोज रावत, अनिल चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, नरेश कोटनाला, संजय द्विवेदी, मनीष रौथाण, नीरज रौतेला, अजम खान, संजीव गौड़, शुभम नेगी, हिमांशु वर्मा और पुनीत बिष्ट आदि मौजूद थे।