फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress burnt effigy of MP Pragya Thakur

यूथ कांग्रेस ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sat, 30 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt effigy of MP Pragya Thakur
कोटद्वार में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के पुतले के साथ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सांसद का पुतला फूूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से सांसद प्रज्ञा की सदस्यता समाप्त करने और उनके खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार और सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताकर उनका अपमान किया है। कहा कि पहले भी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों से कई बार देश को शर्मसार कर चुकी है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे सांसदों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। देश की शान में गुस्ताखी करने वाले ऐसे सांसदों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, शुभम शर्मा, वसीम, विनोद कुमार, बॉबी बिष्ट, अजय रावत, रोहित, आकाश नेेगी, अमन, सूर्यमणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed