{"_id":"66c4d44dcdc6e206cd0be2e3","slug":"young-man-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-died-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-481822-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कौड़िया निवासी अंकुश (28) पुत्र बलराम ने घर पर ही फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अचेत अवस्था में उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अंकुश शादीशुदा था। सुसाइड नोट अथवा घटना के कारणों के संबंध में परिजनों से जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद