फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   You can get free testing done by giving soil samples from your fields.

Kotdwar News: खेतों की मिट्टी के नमूने देकर कर सकते निशुल्क जांच

Fri, 12 Dec 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 12 Dec 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
You can get free testing done by giving soil samples from your fields.
उत्तरकाशी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन योजना के तहत प्रत्येक जनपद में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। प्रयोगशालाओं में जिले के किसान अपने खेतों की मिट्टी के नमूने देकर उनकी निशुल्क जांच करवा सकते हैं। जांच के परिणामों के आधार पर प्रत्येक किसान के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि कार्ड में मिट्टी में उपलब्ध 16 आवश्यक पोषक तत्वों का विवरण दर्ज होता है। पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए कौन-सी खाद, कितनी मात्रा में और किस प्रकार उपयोग करनी है यह सभी सुझाव भी मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक परीक्षण से किसानों को यह स्पष्ट जानकारी मिलती है कि उनकी मिट्टी में कौन से तत्वों की कमी है। साथ ही उसे जैविक या रासायनिक खाद के माध्यम से कैसे सुधारा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed