फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yogiraj Dr. Vishwapal performed awe-inspiring with Power Yoga

योगीराज डा. विश्वपाल ने किया पावर योग से हैरतंगेज प्रदर्शन

Mon, 25 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj Dr. Vishwapal performed awe-inspiring with Power Yoga
इंटरनेशनल स्किल फाउंडेशन की ओर से वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित मुस्लिम योग शिविर के अंतिम दिन योगीराज डा. विश्वपाल जयंत के नाम रहा। डा. विश्वपाल और उनके शिष्य देवेंद्र ने पावर योग का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

कण्वाश्रम स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में गुरुकुल के संस्थापक योगीराज डा. विश्वपाल जयंत ने 74 वर्ष की आयु में पावर योग का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजुओं की ताकत से विपरीत दिशाओं में जा रही दो कारों को रोककर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। जबकि, उनके शिष्य देवेंद्र फौजी ने आंख, दांत व गले से सरिया मोड़ने के साथ ही चेन से भारी कार खींचने का हैरतअंगेज कारनामा दिखाया। उन्होंने करीब एक टन के वजनी पत्थर छाती पर रखकर भी तुड़वाया। योग के इस प्रदर्शन को देखने की लोगों की भीड़ लगी रही। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. रूप किशोर, नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद बिजनौर के सचिव मो. अरशद, नजीबाबाद के सचिव मुफ्ती उजैर, सत्यप्रकाश रेशू, यशस्वी गोयल, यशवीर शास्त्री, राजेश राजपूत, सुनील गोयल, दर्शननाथ, यशस्वी गोयल, राजपाल, सुदर्शन, धर्मेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे। संचालन संचालन सुषमा जखमोला औरराजवीर शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed