{"_id":"57a8b96f4f1c1b1562ee4642","slug":"ymkeshhwar-encompass-about-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर की समस्याओं को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर की समस्याओं को लेकर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने यमकेश्वर ब्लाक की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील यमकेश्वर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्पाल के नाम ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सोमवार को पार्टी प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता यमकेश्वर तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य को बने 16 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन आज भी यमकेश्वर ब्लाक की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पलायन की समस्या मुंह बाए खड़ी है। उन्होंने राज्यपाल से दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण, जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा, क्षेत्र से पलायन रोकने के ठोस उपाय करने, वन अधिनियम में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा शिथिलता लाई जाने, आपदा में क्षतिग्रस्त विभिन्न पेयजल लाइनों और पुलियों को अतिशीघ्र बनाया जाने, यमकेश्वर ब्लाक में पेट्रोल पंप खोले जाने, सैनिक बाहुल्य क्षेत्र यमकेश्वर में एक सीएसडी कैंटीन खोले जाने, सैनिक अस्पताल खोला जाने, यमकेश्वर क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम का निर्मार्ण, बीन नदी पर पुल का निर्माण किए जाने, कौड़िया किमसार मोटर मार्ग, लालढ़ाग फेडवा मोटर मार्ग का डामरीकरण और सीला में पुल का शीघ्र निर्माण किए जाने, यमकेश्वर ब्लाक में शिक्षा स्वास्थ्य में सुधार के लिए डाक्टर-शिक्षकों की तैनाती किए जाने और तूनखाल-यमकेश्वर-बिथ्याणी यमकेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने की मांग की। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री आशीष गोनियाल, हरेंद्र असवाल, सत्यपाल राणा, शकलेश कुकरेती, आशीष रतूड़ी, प्रदीप बड़ोला, यशवंत चौहान, उपेंद्र बड़ोला व रतन बडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन