फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yash Rawat of Kotdwar got 127th rank in JEE Advanced

Kotdwar News: कोटद्वार के यश रावत ने जेईई एडवांस में पाया 127वां रैंक

Mon, 19 Jun 2023 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Yash Rawat of Kotdwar got 127th rank in JEE Advanced
कोटद्वार। कोटद्वार के पदमपुर सुखरो निवासी यश रावत ने जेईई एडवांस में 127वां रैंक प्राप्त कर अपने परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे की सफलता से उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फिजिक्स के प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र रावत और गृहणी सुनीता रावत के होनहार बेटे यश रावत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोटद्वार से और उसके बाद आगे की शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की। उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया। उसे पहले से ही भारत सरकार की ओर से दो छात्रवृति राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना भी प्राप्त हो रही है। यश ने जेईई मेंस भी अव्वल अंकों से प्राप्त कर जेईई एडवांस 127वीं रैंक प्राप्त की है। जिसके कारण उसका चयन विश्व प्रसिद्ध भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू (आईआईएससी) में हुआ है। यश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed