फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yamkeshwar MLA laid the foundation stone of two roads

यमकेश्वर विधायक ने किया दो सड़कों का शिलान्यास

Wed, 11 Aug 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Yamkeshwar MLA laid the foundation stone of two roads
मांडलु-मसोगी-अमालडु सड़क का शिलान्यास करती यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी। - फोटो : KOTDWAR
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत करीब 159 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन

बुुधवार को विधायक ने 147.17 लाख रुपये से बनने वाली तीन किमी. मांडलु-मसोगी-कुन्तनी-अमालडु सड़क और 112.50 लाख की लागत से तीन किमी. देवीखेत-जौली-स्यालना सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उक्त दोनों सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने द्वारीखाल ब्लाक के जामल, स्यालना, जल्ठा, चमसयूल, गटकोट, गहली मांडलु में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्या को गंभीरता के साथ लेने और समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, रेनू उनियाल, रूपचंद खुशीराम डबराल, सुमंत डबराल, विद्यादत्त, चित्रमणि डबराल, गौरव सुयाल, विक्रम बिष्ट, नत्थीलाल, हेमराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, इंद्रमोहन और पवन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

31 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति प्रमाणपत्र बांटे
दुगड्डा। साझासैंण स्थित ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 31 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर 10 कीर्तन मंडलियों को खेल और कीर्तन सामग्री भी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूडी ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को योजना के मानकों के अनुरूप भवन निर्माण कराने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने जीआईसी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, एबीडीओ देवकीनंदन बडोला, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता गौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष सिमरन बेगम, पौखाल मंडल अध्यक्ष विनय चंदोला, युवा कल्याण अधिकारी रोहित चौधरी, एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed