{"_id":"fa4aa2b2283bcc2098bd57c2c3a3fc88","slug":"written-order-follows-the-baby-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आदेश के बाद उठाया बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आदेश के बाद उठाया बच्चे का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के सरक्याणा गांव में बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के लिखित आदेश के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के शव को घटना स्थल से उठा लिया। ग्रामीणों ने नम आंखों से सात वर्षीय सुमित को अंतिम विदाई दी।
कल्जीखाल ब्लाक के सरक्याणा गांव में बुधवार की शाम को गुलदार ने सात वर्षीय सुमित को मार दिया था। उसका अधखाया शव बृहस्पतिवार को सुबह साढे़ आठ बजे घर से दो सौ मीटर नीचे झाड़ियों में मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की रात बच्चे के शव को घटना स्थल से नहीं उठाने दिया। डीएफओ रमेश चंद्र ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया। बताया कि शासन से गुलदार को मारने के आदेश हो गए हैं। शिकारी जॉय हुकिल भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। बच्चे का शव रात भर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि अधिकारियों की ओर बृहस्पतिवार देर रात में बताया गया कि गुलदार को मारने के लिखित आदेश आ गए हैं, तब शुक्रवार सुबह शव उठाया गया। ब्यूरो