{"_id":"6a53761dd2af7794c20aedf1","slug":"workshop-on-computational-thinking-and-artificial-intelligence-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125004-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गणनात्मक सोच और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गणनात्मक सोच और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर हुई कार्यशाला
Sun, 12 Jul 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
कृत्रिम बुद्धिमत्ता
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
हेरिटेज एकेडमी में सीबीएसई लीड स्कूल की पहल पर गणनात्मक सोच (कंप्यूटेशनल थिंकिंग) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर प्रतियोगात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शामिल होकर नई शिक्षा नीति-2020 और एनसीएफएसई-2023 के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम की जानकारी की।
विज्ञापन
कार्यशाला में बताया गया कि सीबीएसई ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा तीन से आठ तक के लिए गणनात्मक सोच और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का पाठ्यक्रम लागू किया है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को तार्किक सोच विकसित करने, समस्याओं का व्यवस्थित समाधान, पैटर्न पहचानने और एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रूपमाला सिंह ने कहा कि एआई तेजी से भविष्य की शिक्षा को बदल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, प्रतियोगिता का मूल्यांकन जीआरडी एकेडमी देहरादून के प्रधानाचार्य परमप्रीत सिंह ग्रेवाल, आईएचएमएस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण त्रिपाठी और एडि फाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने किया। डीएवी पब्लिक स्कूल के संजय कुमार शर्मा ने प्रथम, ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल की सुमन काला ने द्वितीय और हेरिटेज एकेडमी के अधीश श्रवण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन