{"_id":"6a05d5936257e65e28066e60","slug":"workers-rushed-out-of-the-factory-after-experiencing-suffocation-and-burning-sensations-in-their-eyes-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123667-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दम घुटने और आंखों में जलन होने पर फैक्टरी से बाहर भागे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दम घुटने और आंखों में जलन होने पर फैक्टरी से बाहर भागे श्रमिक
Thu, 14 May 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 14 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में स्थित फैक्टरियों गैस रिसाव का आशंका
प्रशासन ने गैस रिसाव की आशंका में फैक्टरियों का संचालन रोका
कण्वघाटी/कोटद्वार। सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में स्थित दो फैक्टरियों में बुधवार देर शाम श्रमिकों को कुछ देर तक सांस लेने में तकलीफ और आंखों में तेज जलन हुई। गैस रिसाव की आशंका होने पर बृहस्पतिवार सुबह फैक्टरियों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने एहतियातन दोनों फैक्टरियों का संचालन रोक दिया है।
भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में संचालित वी मार्क इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे श्रमिकों को बुधवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के साथ घुटन महसूस हुई। इसके साथ ही आंखों में जलन भी हुई। कर्मचारियों को कहीं से गैस रिसाव की आशंका हुई। कर्मचारी दौड़कर फैक्टरी से बाहर आ गए। इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक अनुज गर्ग को दी गई। पास ही स्थित नेक्टर फार्मा कंपनी के स्वामी विषद कुमार को भी इसी तरह की दिक्कत महसूस हुई। सभी लोग फैक्टरी से सुरक्षित बाहर आ गए, कोई घटना नहीं घटी।
सूचना मिलते ही सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी चौहान ने एसडीएम व स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, कोतवाल प्रदीप नेगी एवं सिडकुल के सुपरवाइजर प्रदीप अधिकारी फैक्टरी पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी का निरीक्षण कर श्रमिकों से घटना के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
टीम ने गैस रिसाव के संबंध में जानकारी की। कुछ स्पष्ट नहीं होने पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फैक्टरियों का संचालन रोक दिया गया। वहीं, कोतवाल ने घटनाक्रम से आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून को भी अवगत कराया है।
- गैस रिसाव को लेकर फैक्टरी मालिक अचंभित
नेक्टर फार्मा कंपनी के स्वामी विषद कुमार ने बताया कि कंपनी में गैस संबंधित कोई कार्य नहीं होता है तो ऐसे में गैस रिसाव का कोई औचित्य ही नहीं है। वहीं, वी मार्क इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. के मालिक अनुज गर्ग ने बताया कि उनकी कंपनी में भी किसी तरह की गैस का उपयोग नहीं किया जाता है।