{"_id":"68e76f6bece43f13c105e8ee","slug":"workers-injured-due-to-debris-falling-in-khoh-river-kotdwar-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खोह नदी में रेत छानने के दौरान हादसा, मलबे से दबा मजदूर, रीढ़ की हड्डी टूटी; एम्स ऋषिकेश रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खोह नदी में रेत छानने के दौरान हादसा, मलबे से दबा मजदूर, रीढ़ की हड्डी टूटी; एम्स ऋषिकेश रेफर
Thu, 09 Oct 2025 01:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 PM IST
सार
कोटद्वार की खोह नदी में रेत छानने के दौरान एक श्रमिक पर गिरे मलबे से उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार में खोह नदी में रेत छानने के दौरान एक श्रमिक पर मलबा गिर गया, जिससे श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। घटना में श्रमिक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर पाए जाने के कारण उसे तुरंत एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र निवासी रामगोपाल (60) बृहस्पतिवार सुबह खोह नदी क्षेत्र में रेत छानने गया था। वह जिस जगह रेत छान रहा था, वहां ऊपर मिट्टी की काफी ऊंची ढंग थी। अचानक मिट्टी की ढंग गिर गई। जिससे श्रमिक रामगोपाल मलबे में दब गया। आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मलबा हटाने के दौरान गनीमत रही कि रामगोपाल का सिर दिखाई दे गया। जिससे वह जिंदा बाहर निकल पाया, लेकिन उसके शरीर में मेजर फ्रैक्चर होने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने के कारण बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। दो दिन पहले ही ढांग से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर एक बालक की मौत हुई थी।