फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers get benefits in the appointment of forest guards

वन आरक्षी की नियुक्ति में श्रमिकों को मिले लाभ

Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Workers get benefits in the appointment of forest guards
दैनिक, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने वन विभाग में वन आरक्षी के 850 पदों की भर्ती प्रक्रिया में श्रमिकों को सामयिक कर्मकार के रूप में पूर्व की भांति 65 फीसदी का लाभ देने की मांग उठाई है। उन्होंने मांग को लेकर प्रमुख वन संरक्षक (एचओएफएफ) को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक (एचओएफएफ) को भेजे ज्ञापन में कहा कि आठ मई को एक समाचार पत्र में वन आरक्षी के 850 पदों पर भर्ती जल्द होने संबंधी खबर प्रकाशित की गई है। कहा कि वन आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया में वर्ष 2003 के बाद कार्यरत दैनिक श्रमिकों को पूर्व की भांति 65 फीसदी का लाभ दिया जाए। कहा कि समस्त दैनिक श्रमिक विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि पूर्व में भी यह लाभ वर्ष 2016 तक दिया गया है। ज्ञापन में वर्तमान में विभाग में चल रही विनियमितीकरण की प्रक्रिया में वाहन चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी श्रमिकों को भी इसका लाभ देने, कोरोना काल को मद्देनजर रखते हुए श्रमिक व उनके परिवार के संक्रमित होने पर पूर्ण इलाज, प्रदेश के समस्त श्रमिकों को प्रभाग स्तर पर कोरोना वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed