{"_id":"5835bae54f1c1bcb4913bd10","slug":"workers-death-of-from-being-hit-by-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम ग्रास्टनगंज में निर्माणाधीन मकान में मरम्मत का कार्य कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। घटनास्थल पर मौजूद उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि श्रवणपुर बिजनौर निवासी सोनू (29) पुत्र रूपचंद्र ग्रास्टनगंज में एक निर्माणाधीन मकान में मरम्मत का कार्य कर रहा था। तभी उसका हाथ खुली हुई करंट की तार पर पड़ गया।
विज्ञापन
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके साथियों ने मेन स्विच बंद कर उसे निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी दी है।
विज्ञापन