Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   won 39 medals in national archery competition

Kotdwar News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते 39 पदक

Wed, 28 Jun 2023 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
won 39 medals in national archery competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। युवा भारत खेल परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में कोटद्वार के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीते।
स्टेडियम के प्रभारी संदीप डुकलान ने बताया कि सोशियल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में 24 जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित हुई। खेलो इंडिया के कोच हेमंत राठी के मार्गदर्शन में कोटद्वार स्टेडियम के 20 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता अंडर-9 बालक वर्ग इंडियन राउंड में ध्रुव डुकलान ने एक गोल्ड व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग इंडियन राउंड में श्रुति ने एक रजत, चारू भट्ट ने दो कांस्य पदक जीते। अंडर-18 बालिका वर्ग इंडियन राउंड में अनन्या बिष्ट, श्रुति, चारू भट्ट ने एक-एक कांस्य पदक जीते। अंडर-18 बालक वर्ग इंडियन राउंड में शौर्य भट्ट ने एक कांस्य पदक जीता। अंडर-14 रिकर्व राउंड में निकुंज पुनिया ने दो स्वर्ण और उत्कर्ष क्षेत्री ने दो कांस्य पदक जीते। अंडर-16 बालक वर्ग रिकर्व राउंड में नैतिक चौहान ने दो रजत, बालिका वर्ग में मानसी डुकलान ने एक स्वर्ण पदक जीता। अंडर-18 बालक वर्ग रिकर्व रांउड में नैतिक चौहान ने दो रजत, निकुंज पुनिया ने एक कांस्य, बालिका वर्ग में मानसी डुकलान ने दो स्वर्ण, शिवानी नेगी ने दो रजत पदक जीते। अंडर-16 बालक वर्ग कंपाउड राउंड में नवनीत सिंह ने दो कांस्य, बालिका वर्ग में वैष्णवी पांथरी ने दो स्वर्ण, अनुराधा भारद्वाज ने दो रजत और कीर्तिका ने दो कांस्य पदक जीते। अंडर-18 बालिका वर्ग कंपाउड राउंड में वैष्णवी पांथरी ने दो गोल्ड, अनुराधा भारद्वाज ने दो रजत, बालक वर्ग में दिग्विजय सिंह ने दो स्वर्ण, नवनीत सिंह ने एक कांस्य पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग कंपाउड राउंड में कीर्तिका ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed