{"_id":"6a675582695afc830406359e","slug":"women-were-made-aware-of-cybersecurity-and-laws-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-125352-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: महिलाओं को साइबर सुरक्षा और कानूनों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: महिलाओं को साइबर सुरक्षा और कानूनों के प्रति किया जागरूक
Mon, 27 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। धुमाकोट थाना पुलिस ने ग्राम सभा अदाली और किनाथ में गांव में जाकर महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा निर्देश में हुआ। महिलाओं को अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। उन्हें नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों और कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं को फर्जी लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। डिजिटल अरेस्ट जैसी ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपने कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। संवाद