Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women returning after watching Ramlila were beaten up.

Kotdwar News: रामलीला देखकर लौट रही महिलाओं से की मारपीट

Thu, 23 Oct 2025 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 23 Oct 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Women returning after watching Ramlila were beaten up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर यूपी के युवकों ने रामलीला देखकर लौट रहे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र देवरामपुर के लोगों पर पटाखे फेंके और अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो देवरामपुर के लोग कोटद्वार पुलिस पर भड़क गए और एसआई को घेर लिया। एसआई को लाठी भांजकर भीड़ से अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवरामपुर की महिलाओं ने बताया कि बुधवार रात एक बजे जब वह अपने परिजनों के साथ रामलीला देखकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में यूपी के तल्ला मोटाढाक के कुछ युवकों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए अशोभनीय व्यवहार किया। युवक पटाखे जलाकर उन पर फेंकने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसआई विनोद चपराना समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिलाओं का आरोप है कि देवरामपुर के दो युवकों वेदप्रकाश और संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि कोटद्वार पुलिस मारपीट के आरोपी युवक को पीड़ितों से अलग ले जाने लगी। महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से मौके पर ही फैसला करने को कहा। इसी बात को लेकर महिलाओं ने एसआई विनोद चपराना को घेर लिया। इस दौरान महिलाओं और एसआई के बीच तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब देवरामपुर के लोग दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने रात को पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक व चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। एसएसआई राज विक्रम सिंह ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षति पहुंचाई है। मामले में चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
.
यूपी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया था। इससे पहले पुलिस मामले में कोई कार्रवाई करती, देवरामपुर के लोगों ने पुलिस के सामने ही युवक के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव कराने पर उल्टे भीड़ पुलिस के ही खिलाफ हो गई।

-राजविक्रम सिंह पंवार, एसएसआई, कोटद्वार।
.
यूपी के थाना नजीबाबाद में भी दर्ज हुआ मुकदमा
देवरामपुर के ग्रामीणों के खिलाफ यूपी के थाना नजीबाबाद में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दरअसल विगत 19 अक्तूबर को हुई मारपीट के मामले में यूपी के नजीबाबाद थाने के अंतर्गत जाफरा चौकी पुलिस भी गांव में आई थी। यूपी पुलिस इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है। तभी से दोनों पक्षों के बीच मारपीट का सिलसिला चल रहा है। विवाद का कारण पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed