फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women have now also become vocal in opposition to the removal of the shops.

Kotdwar News: दुकानों को हटाने के विरोध में अब महिलाएं भी हुईं मुखर

Sat, 22 Aug 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 22 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Women have now also become vocal in opposition to the removal of the shops.
धरना देने के साथ ही विरोध में की नारेबाजी, मंगलवार को बाजार बंद करने का एलान
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर दशकों से बनीं दुकानों को हटाने के विरोध में शनिवार को कारोबारी परिवारों की महिलाएं भी धरने पर बैठीं। वहीं, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार तक दुकानों को हटाने का निर्णय वापस नहीं लेने पर मंगलवार को कोटद्वार का बाजार बंद रखने की घोषणा की।
लोनिवि की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर 60 से ज्यादा खोखानुमा दुकानों से जुड़े कारोबारियों को 18 अगस्त के बाद दुकानें हटाने का नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कारोबारियों ने 19 अगस्त से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शनिवार को कोमल, प्राची, वंदना, प्रिया, रोशनी, करुणा, सोनम, मधु, अनु, मधु, मीना, रेखा, दीपा, अनीता, शकुंतला, मायावती, प्रेमा, पूनम, कंचन, मेघा, शैली समेत कई महिलाएं धरने पर बैठीं।
विज्ञापन

वहीं, व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन गोयल विक्की ने कहा कि प्रशासन ने दुकानों को हटाने का अपना फैसला सोमवार तक नहीं बदला तो मंगलवार को कोटद्वार का बाजार बंद करने के साथ बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा ये लड़ाई अन्याय के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों में सुनील गोयल, अज्जू भाटिया, आनंद सिंघानिया, विरेंद्र वर्मा, दिनेश कुमार, भूपेश, ढौंडियाल, प्रदीप ढौंडियाल, दीवान सिंह नेगी, विनोद नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
रेलवे पुलिस ने की प्रदर्शन की वीडियोग्राफी
रेलवे स्टेशन के बाहर बंद दुकानों के सामने बैठकर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों की रेलवे पुलिस ने वीडियोग्राफी की। इसकी परवाह किए बगैर प्रदर्शनकारी डटे रहे और प्रदर्शन जारी रहा। पुलिसकर्मी का कहना था कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed