फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women have dished out folk culture, honored

महिलाओं ने बिखेेरी लोक संस्कृति की छटा, हुई सम्मानित

Sun, 08 Mar 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women have dished out folk culture, honored
क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रमों में समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाबर के मगनपुर में अखिल भारतीय महिला फेडरेशन और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिला किसी पर निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद गीता नेगी, राकेश बिष्ट, कमल नेगी, विमला नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, जेपी बहुखंडी, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में टीटीओ शशि दुबे, जीएमओयू की जीएम उषा सजवाण, महिला व्यवसायी पूर्णिमा नेगी को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने नाटक के माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को समाप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर (एडमिन) कर्नल बीएस गुसांई (सेनि) ईडी अजय राज नेगी, प्रधानाचार्य टीके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपुली नगर पंचायत में महिला दिवस के उपलक्ष में नयारघाटी मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वीरबाला राखी रावत समेत क्षेत्र की सौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अंजना वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अरविंद निराला, समाजसेवी दिग्मोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, सभासद आरती देवी, आरती घिल्डियाल, गीता रावत, मालती जुयाल, विनोद चौहान, अनीता रावत आदि मौजूद थे।
नैनीडांडा में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दल उटिंडा, कपलटंडा, मोरगढ़, डडवाड़ी, पुलटंडा, नौणियाखेत, जोगिड़ा, सीला की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में बढ़ते पलायन को रोकने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। सेवानिवृत्त डीएसपी वीएल मधवाल, जिला पंचायत सदस्य बिलकोट अनीता मधवालन, समाजसेवी कुलदीप रावत, महिपाल सिंह, देवेंद्र भारती, प्रधान जयपाल सिंह, कांती देवी, सुषमा देवी, बीरा देवी, कुलदीप सिंह, कमलेश ध्यानी, रामनिवास, रामेंद्र सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।
महिला उत्थान संगठन की ओर से ताड़केश्वर नगर दुर्गापुरी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गायन, नृत्य नाटिया की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगठन की संचालिका सुशीला गुसाईं, उषा देवी, वंदना देवी, अर्चना देवी, पुष्पा देवी, संतोषी देवी आदि मौजूद थीं।

दुगड्डा में ब्लाक प्रमुख रुचि कैत्यूरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक की 27 महिला मंगल दलों की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम का हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर 85 साल से ऊपर की राधा देवी, श्रीमती देवी, मूसी देवी, मनोरमा देवी, झुपली देवी, कुवरी देवी, सोमती देवी को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डा. अपर्णा रावत और विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, जेष्ठ उपप्रमुख अजय पाल रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख अशोक सिंह, समाजसेवी शीला कुकरेती, आशा देवी, अल्का बिष्ट, शिवानी पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed