फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women forest workers patrolled in cold nights in KTR

Kotdwar News: केटीआर में महिला वनकर्मियों ने सर्द रातों में की गश्त

Thu, 02 Jan 2025 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Women forest workers patrolled in cold nights in KTR

विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग में तैनात महिला वनकर्मियों की टीम ने वन प्रभाग के दक्षिण सीमा में घने कोहरे के बीच लगातार एक सप्ताह तक सघन रात्रि गश्त कर मिसाल कायम की। केटीआर की दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी होने के कारण अतिसंवेदनशील है।

केटीआर की सोन नदी जोन की एसडीओ अनामिका बुक्करवाल और अदनाला जोन की एसडीओ शिप्रा वर्मा के नेतृत्व में वन रक्षक तनुजा, ज्योति, रश्मि एवं अन्य महिला स्टाफ पूजा, प्रियास व कुसुम ने दो अलग-अलग वाहनों में दो टीमों के रूप में 25 दिसंबर से एक जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच रात्रि गश्त की। एसडीओ शिप्रा वर्मा ने बताया कि यूं तो वन्य जीवों का जंगल में स्वतंत्र विचरण होता है, लेकिन इन दिनों सर्दी से बचने के लिए अक्सर वन्य जीवों का मूवमेंट कुछ गर्म क्षेत्रों की तरफ होता है।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश सीमा से सटे क्षेत्र में इन दिनों में तस्कर, शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। इस गश्ती अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। रात्रिगश्त में सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखी गई। संदिग्धों पर नजर रखते हुए वाहनों को चेकिंग की गई। वन्य जीवों पर भी नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed