फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women aware of cybercrime and human trafficking

साइबर क्राइम और मानव तस्करी से सचेत रहे महिलाएं

Sat, 14 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Women aware of cybercrime and human trafficking
कोटद्वार। अपराजिता मुहिम के तहत अरण्य सभागार पनियाली में आयोजित महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में पीजी कॉलेज कोटद्वार की छात्राओं को साइबर क्राइम और मानव तस्करी के प्रति सचेत किया गया। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के अधिकारियों ने हर गलत गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की बात कही। कहा कि महिलाएं जागरूक रहकर ही अपराजिता बन सकती हैं। उन्हें हर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन

गोष्ठी में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. किशोर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष कुमार गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुरमान आर्य, डा. अर्चना, डा. सरिता चौहान, डा. चंद्रप्रभा कंडवाल, डा. अभिषेक गोयल व डा. वंदना चौहान समेत कई प्राध्यापकों ने एनएसएस स्वयंसेवियों को समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने समाज में महिलाओं और बेटियों पर बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। कहा कि जागरूक और सतर्क रहकर इनसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस की एएचटीयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेश नौटियाल और मुकेश कुमार ने छात्राओं को साइबर क्राइम और मानव तस्करी के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया, इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि जानकारी के अभाव में महिलाएं साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपराध का शिकार हो जाती हैं। साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से बैंक खातों, आधार कार्ड और कोड हासिल कर आनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं। मोबाइल पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक जानकारी कतई न दें। कहा कि छात्राओं को अपने ऊपर किए गए कमेंट, छेड़खानी और हिंसा का विरोध कर इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन 112 और 1090 के साथ ही कोटद्वार थाना समेत अधिकारियों के सीयूजी नंबर नोट कराए। गोष्ठी में 58 स्वयं सेवियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed