{"_id":"57bb37604f1c1b8d4dd4edd3","slug":"woman-missing-many-cattle-flattened","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरोड़ा गांव में फटा बादल, महिला लापता, कई मवेशी जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरोड़ा गांव में फटा बादल, महिला लापता, कई मवेशी जमींदोज
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
वष्ााऱ्र्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पाबौ ब्लाक की बिडोलस्यूं पट्टी के मरोड़ा गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे बादल फट गया। प्रकृति के इस कहर में गांव में एक महिला लापता बताई जा रही है। दो दर्जन से अधिक गोशालाएं बह गईं और पचास से अधिक मवेशी जमींदोज हो गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि क्षेत्र में हुई तेज बरसात के साथ मरोड़ा गांव के समीप बादल फट गया। मवेशियों को चारा डालने गई अनीता देवी (33) पत्नी प्रवींद्र सिंह के अतिवृष्टि की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश करने में जुटी है। दो दर्जन से अधिक गोशालाएं भी बह गई हैं और पचास से अधिक मवेशी जमींदोज हो गए हैं। गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई है। क्षेत्र में बिजली और मोबाइल के नेटवर्क भी ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन
-------