फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   winter line carnival will be held in agrakhal in september

Kotdwar News: आगराखाल में सितंबर में होगा विंटर लाइन कार्निवल

Mon, 31 Jul 2023 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
winter line carnival will be held in agrakhal in september
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। मसूरी कार्निवल की तर्ज पर टिहरी जिले के आगराखाल में व्यापार मंडल और न्यू विजन फाउंडेशन की पहल पर सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में तीन दिन का विंटर लाइन कार्निवल शुरू होगा। आयोजकों ने विंटर लाइन कार्निवल को हर साल आगराखाल थौल महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बताया कि स्विट्जरलैंड की तरह आगराखाल में भी साफ-साफ विंटर लाइन दिखाई देती है।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, मैती आंदोलन के पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, योजना आयोग के पूर्व सलाहकार वीरेंद्र उनियाल, एडवेंचर स्पोर्ट्स विशेषज्ञ सिर्द्धात थपलियाल, व्यापार मंडल के महामंत्री विकास रावत ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन ही सबसे बड़ा रोजगार का जरिया है। लेकिन पर्यटन को हमने मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार तक सीमित कर लिया है। ऐसे में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए व्यापार मंडल और न्यू विजन फाउंडेशन ने नई शुरुआत की सोची है। बताया कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आगराखाल में विंटर लाइन कार्निवल आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शासन-प्रशासन से भी सहयोग जरूरी है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर कार्निवल आयोजन के संबंध में चर्चा की। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed