फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will land at market price

बाजार भाव पर ही देंगे अपनी भूमि

Mon, 17 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने से पूर्व डुंगरीपंथ गांव में आयोजित जन सुनवाई शिविर में ग्रामीणों ने बाजार भाव पर ही अपनी भूमि दिए जाने की बात कही। ग्रामीणों ने सर्किल रेट से चार गुना अधिक कीमत पर भूमि देने से भी साफ इंकार किया।

विज्ञापन


सोमवार को डुंगरीपंथ गांव में जन सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण किए जाने का जमकर विरोध किया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन राणा ने बताया कि सर्किल रेट 11 हजार है। जबकि आठ वर्ष पूर्व विद्युत परियोजना कंपनी ने ग्रामीणों की भूमि को ढाई लाख रुपये के  हिसाब से अधिग्रहित किया था।
विज्ञापन


ऐसे में अब ग्रामीण सर्किल रेट से चार गुना अधिक कीमत मिलने पर भी अपनी भूमि देने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक व रेलवे विभाग के अधिकारियों के समक्ष भवन के बदले भवन व भूमि के बदले भूमि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में एसडीएम मायादत्त जोशी, डीजीएम रेलवे पीपी बडोगा, राजमोहन चमोली, नवीन प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे। उधर, कीर्तिनगर के नैथाणा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि यहां की कृषि भूमि काफी उपजाऊ है।


पांच सौ से हजार रुपये तक प्रतिदिन सब्जी का व्यवसाय करते हैं। ऐसे में ग्रामीण सर्किल रेट पर अपनी भूमि नहीं दे सकते। वहीं भूगर्भ वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि पहाड़ के सौंर्दय व खेती को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीकी पर रेलवे लाइन निर्मित की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम डा. शिव कुमार बरनवाल, ओपी मालगुड़ी, तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया, प्रजापति शाह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed