फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wildlife Week concludes; winning students felicitated.

Kotdwar News: वन्य प्राणी सप्ताह का समापन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

Sat, 10 Oct 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 10 Oct 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Wildlife Week concludes; winning students felicitated.
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समारोह पनियाली स्थित अरण्य सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान सप्ताहभर आयोजित शैक्षिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और वन मंत्री के प्रतिनिधि सुमन कोटनाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने, प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। आयोजन में इनटेक संस्था की शांभवी राणा और अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में कोटद्वार के वन क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र जोशी, कोटड़ी के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल, दुगड्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। स्ँव्ज्ञछ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed