फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wilderness Water for Two Days Near the Forest Minister's House

वन मंत्री के घर के पास दो दिनों से जल रहे जंगल

Tue, 16 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 16 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीकोट में सूबे के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के घर के समीप जंगल दो दिनों से धधक रहे हैं। वहीं विभाग संसाधनों का रोना रो रहा है। श्रीनगर सिविल सोयम रेंज में अब तक साढे़ सात हेक्टेयर वन भूमि को आग से नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन

घाटी के चारों ओर जंगलों के धधकने से शहर का तापमान 37 डिग्री पार गया है। मेडिकल कालेज के समीप वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के घर के ऊपर जंगल दो दिनों से धधक रहे हैं। जंगल की आग आवासीय बस्ती के समीप पहुंचने पर धुएं की धुंध छाई रही, वहीं माणिकनाथ रेंज कीर्तिनगर में भी कई स्थानों पर जंगल आग से धधक रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगलों की आग वन विभाग की सक्रियता के साथ ही जन जागरूकता से ही नियंत्रित की जा सकती है। वहीं वन विभाग के अधिकारी संसाधनों की कमी के चलते आग पर काबू नहीं पा सके हैं। श्रीनगर सिविल सोयम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब तक उनके क्षेत्र में साढे़ सात हेक्टेयर से अधिक वन भूमि आग से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed