फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wife accused of murderous attack on husband

प्रेमी संग मिलकर पति पर जानलेवा हमले का आरोप, जांच शुरू

Wed, 06 Apr 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Wife accused of murderous attack on husband
दुगड्डा ब्लॉक के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मारपीट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पति ने बताया कि वह गांव में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। उसे आशंका थी कि पत्नी का मकान मालिक के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर कई बार पत्नी को समझा चुका है लेेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। मकान मालिक की ओर से भी मकान खाली करने के लिए कहा जा चुका है लेकिन वह कमरा खाली करने को राजी नहीं है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल की शाम सात बजे उसने अपनी पत्नी के फोन की जांच की। उसमें मकान मालिक के बेटे अश्लील मैसेज दिखाई दिए। इस बात को लेकर जब उसने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो कहासुनी हो गई। मौका देख पत्नी ने अपने प्रेमी को भी कमरे में बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। उधर, दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक पंवार ने बताया कि महिला और पति के बीच मारपीट के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed