फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Well then do not play until late DJ

देर रात तक डीजे बजाया तो खैर नहीं

Thu, 29 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 29 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
नए साल के आगमन का स्वागत करने के लिए थर्टी फर्स्ट को देर रात तक डीजे बजाने वालों की खैर नहीं। निर्धारित समय के बाद डीजे ही नहीं होटल भी बंद हो जाएंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में होटल स्वामियों और डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें यह हिदायत दी है।
विज्ञापन


जेआर जोशी ने कहा कि नए साल में किसी भी प्रकार का हुड़दंग न हो, इसके लिए शहर के संवेदनशील स्थानों, चौराहों और चिह्नि स्थलों में पुलिस तैनात की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात्रि दस बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाना सख्त मना है, इसलिए सभी होटल और डीजे अपने निर्धारित समय से बंद हो जाने चाहिए। प्रशासन की इजाजत के बिना किसी भी होटल में शराब पिलाई जाएगी तो होटल स्वामी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने होटल स्वामियों से अपने होटलों में सीसी कैमरे लगाने और बिना पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न देने को कहा है। बैठक में योगेश धस्माना, अनिल भाटिया, राकेश चमोली, रमेश चंद्र, हरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रशेखर सती, किशोर जोशी, मनोज कुमार व महेश चंद्र आदि मौजूद थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed