फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Welcome to Nazir Hussain Memorial Drive in Satpuli

नजीर हुसैन मेमोरियल ड्राइव का सतपुली में स्वागत

Tue, 09 Nov 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Nazir Hussain Memorial Drive in Satpuli
सतपुली में हंस अस्पताल के बाहर खड़ी रैली में शामिल कारें। - फोटो : KOTDWAR
नजीर हुसैन मेमोरियल ड्राइव का हंस अस्पताल सतपुली में स्वागत किया गया। इस दौरान ड्राइव के मुख्य आयोजक राजीव राय ने बताया कि ड्राइव में कुल 104 वाहन हिस्सा ले रहे हैं। चेन्नई, बेंगलुरु, गुजरात, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, बेल्जियम आदि स्थानों से ड्राइवर इस ड्राइव में भाग लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई ड्राइव हिमाचल होते हुए दिल्ली तक दो हजार किमी की यात्रा पूरी करेगी। उन्होंने बताया कि इस ड्राइव का उद्देश्य उत्तराखंड और हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देना है। ड्राइव में हिस्सा ले रहे अपोलो ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आदित्य रेडी ने हंस फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष पाठक को द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल के साथ मिलकर काम करने के लिए अनुबंध पत्र सौंपा। इसके तहत दोनों संस्थानों के बीच जनसेवा के दृष्टिगत मिलकर काम करने का समझौता हुआ। जिसमें अपोलो अस्पताल हंस फाउंडेशन को टेली कंसल्टिंग के अलावा अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मुहैया करवाने और हंस अस्पताल के स्टाफ को अपने यहां प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed