{"_id":"6af44b52e2eebdab6a0faf34","slug":"weather-fluctuations-increase-the-risk-of-hand-foot-and-mouth-disease-in-children-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127986-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों में हैंड, फुट व माउथ डिजीज का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों में हैंड, फुट व माउथ डिजीज का बढ़ा खतरा
Wed, 11 Nov 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
पांच साल तक के बच्चे आ रहे संक्रमण की चपेट में
रोजाना पांच से सात बच्चे पहुंच रहे हैं अस्पताल
कोटद्वार। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर तो पड़ ही रहा है। अब छोटे बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों पांच वर्ष तक के बच्चों में हैंड फुट माउथ डिजीज (एचएफएमडी) के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण से प्रभावित पांच से सात बच्चे रोजाना उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने से बच्चों का स्वास्थ्य अधिक प्रभावित हो रहा है। अस्पताल पहुंच रहे बच्चों में हैंड फुट माउथ डिजीज के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस बीमारी में बच्चों की हथेलियों, पैरों के तलवों और मुंह व होठों के आसपास लाल रंग के दाने और चकत्ते पड़ रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को बुखार आने और भूख कम लगने जैसी परेशानियां भी हो रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार का कहना है कि यह एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। संक्रमित बच्चे के संपर्क में आने से दूसरे बच्चों में भी संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उनका कहना है कि जानकारी के अभाव और जरूरी सावधानियां नहीं बरतने के कारण बच्चों में यह संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सीय परामर्श
सीमित अंतराल के बाद साबुन से हाथ धुलवाएं।
बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और खानपान का ध्यान रखें।
घर हो या स्कूल, संक्रमित बच्चों को अन्य बच्चों से दूर रखें।
लक्षण दिखाई देने पर बिना लापरवाही चिकित्सकीय परामर्श लें।