फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Water tank stolen from Tadial Chowk, people upset

Kotdwar News: तड़ियाल चौक से पानी की टंकी हुई चोरी, लोग परेशान

Thu, 06 Jul 2023 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Water tank stolen from Tadial Chowk, people upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्राइड मॉल चौराहा (तड़ियाल चौक) में रखी वर्षों पुरानी जल संस्थान की पानी के लिए रखी लोहे की टंकी चोरी हो गई है। जिससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही राहगीरों और निराश्रित पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के दुकानदारों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप पानी की टंकी की खोजबीन करा टंकी को पुन: चौराहे में स्थापित करने की मांग की है।

तड़ियाल चौक के दुकानदारों ने बताया कि कि स्थानीय लोगों की मांग पर तड़ियाल चौक में 30 साल पहले जल संस्थान की ओर से टंकी स्थापित की गई थी। इस टंकी से स्थानीय दुकानदारों के साथ ही राहगीरों, निराश्रित जानवरों को पेयजल उपलब्ध होता था। 20 दिन पहले उक्त टंकी चोरी हो गई। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश राणा, निखिल, श्यामलाल कोटनाला, ताजवीर रावत, रामेश्वर ध्यानी, विपिन जदली, अमित राणा, सुबोध बिष्ट, सोम नैथानी, राजेंद्र कुकरेती, गब्बर सिंह, प्रीतम सिंह, राजेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, प्रदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed