{"_id":"5745b69b4f1c1b642c691554","slug":"want-to-b-a-neurosurgeons","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरो सर्जन बनना चाहता है सार्थक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरो सर्जन बनना चाहता है सार्थक
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Wed, 25 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
माता-पिता के साथ सार्थक धूलिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर कोटद्वार के सार्थक धूलिया ने क्षेत्र, विद्यालय और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। पिता पूूर्णानंद धूलिया और शिक्षक माता पुष्पा धूलिया के होनहार बेटे सार्थक की इस कामयाबी से उसके घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर का मेधावी छात्र सार्थक पीएमटी कर मेडिकल के क्षेत्र में न्यूरो सर्जन बनकर गरीब व असहायों की सेवा करना चाहता है। अमर उजाला से हुई बातचीत में सार्थक ने बताया कि घर में शिक्षा का माहौल और गुरुजनों के दिशा-निर्देश के चलते उसने परीक्षा के दिनों में आठ घंटे की पढ़ाई कर इंटरमीडिएट में सफलता हासिल की है। उसने बताया कि वह कक्षा छठवीं से लगातार विद्यालय टॉप कर रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में अमर उजाला की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय मेधावी छात्र सम्मान मेें अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड भी प्राप्त कर चुका है। बताया कि वह अपने ममेरे भाई से प्रेरित होकर न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं।
विज्ञापन