{"_id":"584992c64f1c1be67244a1b5","slug":"walking-around-the-hospital-campus-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में घूम रहा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में घूम रहा गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां राजकीय संयुक्त अस्पताल और हाइडिल कालोनी में गुलदार के भय से लोग सहमे हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सूचना दिए जाने के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया है। अब चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने गुलदार को नहीं पकड़ने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
संयुक्त अस्पताल और हाइडिल कालोनी में पिछले दो माह से गुलदार सक्रिय है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान ने नाराजगी जताई कि विगत तीन नवंबर को वन विभाग को पत्र भेजकर गुलदार के भय से निजात दिलाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया कि पिछले दो दिनों से गुलदार अस्पताल परिसर में घूम रहा है, जिससे रात की ड्यूटी करने में चिकित्सक और अन्य स्टाफ डर रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग चंदन गिरी ने कहा कि विभागीय कर्मियों की टीम भेजकर क्षेत्र की रेकी करवाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि गुलदार के दिखाई दिए जाने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।