{"_id":"5883905b4f1c1b116eefdf18","slug":"voter-awareness-campaigns-directed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के लिए तैनात प्रेक्षक शुभा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए पौड़ी जिले के न्यूनतम मतदाता प्रतिशत पर चिंता जताई। उन्होंने सभी आरओ व एआरओ को प्रदेश के अन्य जिलों की तरह मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में आरओ व एआरओ को न्यूनतम प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण विभाग समेत अन्य गैर सरकारी संगठनों को दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों मताधिकार का शत प्रतिशत इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने प्रेक्षक शुभा गुप्ता को जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी मशीनरी की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारियां दीं। इस मौके पर परियोजना निदेशक सुनील कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पोस्टल, प्रोक्सी, क्लासीफाइड सर्विस वोटर आदि की प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा, आरओ केएस नेगी, कमलेश मेहता, राकेश तिवारी, सोहन सिंह सैनी, वेद प्रकाश व स्वीप के नोडल अधिकारी रामेश्वर चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो