फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Volleyball: RP Public School becomes champion after defeating AVN.

वॉलीबाल : एवीएन को हराकर चैंपियन बना आरपी पब्लिक स्कूल

Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Volleyball: RP Public School becomes champion after defeating AVN.
कण्वघाटी/किशनपुर। एवीएन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित सहोदया स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एवीएन स्कूल को हराकर आरपी पब्लिक स्कूल की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दीपक निरवाल और विशिष्ट अतिथि राजीव नैथानी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरपी पब्लिक स्कूल ने नवयुग स्कूल को 21-10 और 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एवीएन स्कूल ने स्कॉलर्स एकेडमी को 21-10 और 21-8 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरपी पब्लिक स्कूल और एवीएन स्कूल की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आरपी स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एवीएन स्कूल को नजदीकी मुकाबले में 21-16 और 21-19 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सहोदया के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सचिव अजयपाल रावत, उपाध्यक्ष अमित राज समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed