{"_id":"6ac4e96966c4e41e620cc9d2","slug":"several-development-schemes-in-bironkhal-gain-momentum-maharaj-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127133-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोंखाल में विकास की कई योजनाओं को मिली रफ्तार : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोंखाल में विकास की कई योजनाओं को मिली रफ्तार : महाराज
Tue, 06 Oct 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को रसिया महादेव में 3.88 करोड़ रुपये की लागत से बने पर्यटक गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। कहा कि बीरोंखाल में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया गया है।
जीजीआईसी में 72.02 लाख की लागत से भवन तैयार हुआ है। पॉलीटेक्निक में कंप्यूटर साइंस ट्रेड भी स्वीकृत किया गया है। सड़क सुविधा के तहत बीरोंखाल-केदारगली-नौलापुर सात किमी मोटर मार्ग का नवनिर्माण कराया गया। बीरोंखाल-रगड़ीगाड मोटर मार्ग के पार्ट-2 स्टेज-1 और डुमैला तल्ला से भैरौली मल्ला-तल्ला मोटर मार्ग का कार्य भी हुआ है। दीवा डांडा से बीरोंखाल-बैजरो मोटर मार्ग पर करीब 13 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं।
महाराज ने कहा कि सिसई लिफ्ट सिंचाई योजना का विस्तार किया गया है। मटकुंडा गांव के लिए संपर्क मार्ग और बीरोंखाल-डुमैला तल्ला-भमरईखाल-पखोली-दुनाव मार्ग के लिए करीब 1.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डुमैला तल्ला और डुमैला मल्ला में पंचायत भवन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बीरोंखाल मुख्यालय में पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) का विस्तार किया गया है। धोबीघाट गांव को भी मोटर मार्ग से जोड़ा गया है। इसके अलावा किसानों के लिए सिंचाई और संरक्षित खेती की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट और चेकडैम बनाए गए हैं।