फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villages situated near forests should get special facilities

Kotdwar News: वनों के नजदीक बसे गांवों को मिले विशेष सुविधा

Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villages situated near forests should get special facilities

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति के कार्यकर्ताओं ने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की और श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं मार्ग पर पौधे रोपित किए।



रविवार को समिति के अध्यक्ष आरपी पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीपल, हरड़, बहेड़ा, आंवला, बेल, तेजपत्ता आदि प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि किशोरी लाल ध्यानी एवं विशिष्ट अतिथि योगेश भारद्वाज ने पौधरोपण की शुरुआत की। अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वनों का संरक्षण किया। इसी कारण धरा हरी-भरी है। वर्तमान में वनाग्नि से जंगल की सुरक्षा नहीं की जाती है, तो यह भविष्य के लिए बड़ी समस्या होगी। मुख्य अतिथि किशोरी लाल ध्यानी ने कहा कि जैसे आज हम अपने पूर्वजों की संजोकर रखी धरोहर का आनंद ले रहे हैं, ऐसे ही हमें भी अपनी भावी पीढ़ी के लिए धरोहर को संरक्षित करना होगा।
विज्ञापन


योगेश भारद्वाज ने वनों के नजदीक बसे गांवों को विशेष सुविधा देने की अपील की। आशा नेगी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पारिस्थितिकीय संतुलन बनाने में पौधों का रोपण जरूरी है। कार्यक्रम में बलवीर सिंह बिष्ट, प्रकाशचंद हेमदान, सुनील नेगी, हरिपाल सिंह रावत और मोहन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed