फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers rally rally on demand of alcoholism

शराबबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली रैली

Tue, 07 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 07 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

पाबौ।शराबबंदी को लेकर पाबौ ब्लाक मुख्यालय के बालीकंडास्यू पट्टी के गांव सैंजी, कोठला, उन्दल्खा और ग्वालखुड़ा में ग्रामीणों ने रैली निकाली। ग्राम प्रधान सतीश लाल, क्षेत्र पंचायत हरीश कुमार, युवा मंगल दल अध्यक्ष कर्ण भंडारी, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सीता देवी व कांति देवी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों ने शराब के विरोध में शांति प्रदर्शन किया और गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर दस हजार रुपये जुर्माना और महिला मंगल द्वारा सख्त दंड देने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि शराब का नौजवान पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सैंजी, उन्दल्खा, ग्वालखुड़ा व कोठला के ग्रामीणों के साथ शराब बंदी के अलावा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed